मौसम बिहार चुनाव बिहार क्रिकेट स्पोर्ट्स बिजनेस अन्य

बिहार महिला रोजगार योजना: बिहार की 25 लाख महिलाओं के खातों में पहुँचे 10-10 हजार

On: अक्टूबर 3, 2025 11:55 पूर्वाह्न
Follow Us:
bihar news

Bihar Women Yojana 2025: बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार सुबह 25 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद से ही महिलाओं के मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे और बैंक अपडेट लेने के लिए भीड़ बढ़ गई।

पटना स्थित 1, अणे मार्ग के संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।

दो और किश्तें मिलनी बाकी

महिला रोजगार योजना की शुरुआत विधानसभा चुनाव 2025 से पहले की गई है। अगस्त में सीएम नीतीश ने घोषणा की थी कि हर परिवार से एक महिला सदस्य को 10,000 रुपये दिए जाएंगे ताकि वह रोजगार शुरू कर सके।

  • सितंबर में पहली किस्त भेजी गई थी।
  • अब अक्टूबर में 6 और 17 अक्टूबर को दो और किश्तें जारी होंगी।
bihar news

अब तक कितनी महिलाओं को मिला लाभ?

इस योजना के तहत 26 सितंबर को ही 75 लाख महिलाओं के खातों में 7,500 करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजे गए थे। वहीं अब एक और चरण में 25 लाख नई महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है।

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्व-रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित करना है। सरकार का दावा है कि इस पहल से ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment