Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। गुरुवार को पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सीतामढ़ी सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। पटना में तेज बारिश से दशहरा उत्सव भी प्रभावित हुआ और रावण दहन से पहले ही पुतला टूटकर झुक गया।
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साफ चेतावनी दी है कि यह तो बस शुरुआत है। अगले 4–5 दिनों तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम और दक्षिण बिहार में आज हालात और गंभीर हो सकते हैं।
किन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट?
- रेड अलर्ट: पश्चिम चंपारण, कैमूर और गया में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है।
- ऑरेंज अलर्ट: पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद और नवादा में अति भारी बारिश हो सकती है।
- येलो अलर्ट: सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, शेखपुरा, जमुई और बांका में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

07 अक्टूबर तक आफत बरसाएगा आसमान
मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 7 अक्टूबर तक राज्य में अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं से जानमाल का नुकसान भी हो सकता है।
सुबह और रात के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और हल्की सिहरन महसूस होने लगेगी।
जिलेवार बारिश का पूर्वानुमान
- 04 अक्टूबर: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी और शिवहर में अत्यंत भारी बारिश।
- 05 अक्टूबर: सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका और जमुई में अति भारी बारिश।
- 06 अक्टूबर: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर में भारी बारिश।
- 07 अक्टूबर: पश्चिम चंपारण में भारी बारिश का अनुमान।
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
- पटना: अधिकतम 30.3°, न्यूनतम 25.6°, AQI 74
- मुजफ्फरपुर: अधिकतम 28.6°, न्यूनतम 23.7°, AQI 59
- गया: अधिकतम 31.4°, न्यूनतम 24°, AQI 74
- पूर्णिया: अधिकतम 32.4°, न्यूनतम 25.5°, AQI 71
- भागलपुर: अधिकतम 31.1°, न्यूनतम 26.3°, AQI 62