मौसम बिहार चुनाव बिहार क्रिकेट स्पोर्ट्स बिजनेस अन्य

Bihar Weather: जम्मू से ज्यादा ठंडा हुआ बिहार! अगले 4 दिन कहर, तापमान गिरने का अलर्ट जारी

On: जनवरी 7, 2026 2:42 अपराह्न
Follow Us:
Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड का दौर अभी खत्म होने वाला नहीं है। बर्फीली हवाओं के कारण मंगलवार को राज्य का मौसम और ज्यादा सर्द हो गया। इस सीजन में पहली बार भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जम्मू से भी कम रहा। वहीं, राज्य के 25 जिलों में तापमान 8 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

भागलपुर, गया, नालंदा, सीवान, समस्तीपुर और आसपास के जिलों में पारा तेजी से गिरा है। लगभग सभी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।

उत्तर बिहार में घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही उत्तर बिहार के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है।
घने कोहरे और शीतलहर को लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिन के समय कुछ जिलों में धूप निकलने की संभावना जरूर है, लेकिन तेज ठंडी हवाओं के कारण धूप के बावजूद सर्दी का असर बना रहेगा

Bihar Weather

दिन में मिली थोड़ी राहत, फिर भी बढ़ी सर्दी

मंगलवार को कई शहरों में धूप निकलने से आंशिक राहत मिली, लेकिन पछुआ हवाओं के कारण लोगों को ठंड का एहसास जारी रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 15.2 से 20.8 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 20.8 डिग्री रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 4.6 से 9.5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। कोहरे का असर इतना ज्यादा था कि वाल्मीकि नगर में दृश्यता सिर्फ 40 मीटर तक सिमट गई।

पूर्णिया में बरकरार ठंड, सुबह घना कोहरा

पूर्णिया में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा, जब तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कोहरे में कोई कमी नहीं आई। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण रूटों पर सुबह का सफर जोखिम भरा हो गया है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी जारी रहने की चेतावनी दी है।

लोगों से क्या अपील की गई है?

  • सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचें
  • खुले में आग तापते समय सावधानी रखें
  • बच्चे और बुज़ुर्ग विशेष ध्यान रखें
  • गर्म कपड़ों का उपयोग अनिवार्य करें

Leave a Comment