मौसम बिहार चुनाव बिहार क्रिकेट स्पोर्ट्स बिजनेस अन्य

बिहारियों का अपमान? कांग्रेस के पोस्ट से सियासत में मचा घमासान

On: सितम्बर 5, 2025 12:51 अपराह्न
Follow Us:
congress tweet

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की केरल इकाई के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। पार्टी ने X (पहले ट्विटर) पर बीड़ी और बिहार की तुलना करते हुए लिखा – “Bidis and Bihar start with B. Cannot be considered a sin anymore.” यह टिप्पणी बीड़ी पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% किए जाने पर की गई थी।
हालांकि तीखी प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस ने पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी थी।

congress post

एनडीए नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

एनडीए नेताओं ने इस बयान को बिहार और बिहारियों का अपमान करार देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा, “पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान। यही है कांग्रेस का असली चरित्र।” उन्होंने इसे बिहार की सांस्कृतिक विरासत और अस्मिता पर हमला बताया।

जेडीयू सांसद संजय झा का पलटवार

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो कांग्रेस के पास नहीं है। B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर कांग्रेस को परेशानी होती है।” झा ने इसे बिहारवासियों और भारत के गौरवशाली लोकतांत्रिक इतिहास का अपमान बताया।

विजय सिन्हा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बयान को संविधान विरोधी और देशद्रोही करार दिया। उन्होंने कहा, “बिहार कई धर्मों की जन्मभूमि है। बिहारियों पर सवाल उठाना, पूरे देश पर सवाल उठाने जैसा है। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए।” साथ ही उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment