Skoda Auto India ने भारतीय बाजार के लिए अपनी पॉपुलर मिड-साइज़ SUV Skoda Kushaq Facelift से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। नए अपडेट के साथ यह SUV अब ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, एडवांस फीचर्स और बेहतर केबिन एक्सपीरियंस के साथ पेश की गई है। कंपनी ने इसके साथ Kylaq के नए वेरिएंट और Kodiaq RS की लॉन्च टाइमलाइन भी कन्फर्म कर दी है।
इंजन वही, लेकिन लुक हुआ और ज्यादा प्रीमियम
Skoda Kushaq Facelift में इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं। इसमें
- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल
- 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
डिजाइन की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में नया और बड़ा फ्रंट ग्रिल दिया गया है, जिसमें इल्यूमिनेटेड लाइट बैंड शामिल है। इसके साथ LED लाइटिंग पैकेज और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स SUV को ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं।

8 नए कलर ऑप्शन और स्टैंडर्ड सनरूफ
नई Kushaq Facelift को कुल 8 कलर ऑप्शन में उतारा गया है, जिनमें Candy White, Brilliant Silver, Deep Black, Lava Blue, Carbon Steel, Shimla Green, Steel Grey और Cherry Red शामिल हैं।
खास बात यह है कि अब सभी वेरिएंट्स में सनरूफ और एलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। वहीं, टॉप-एंड Prestige वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन भी दिया गया है।
सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स से लैस नई Kushaq
Skoda Kushaq Facelift में फीचर्स के मोर्चे पर बड़ा अपडेट देखने को मिलता है। इसमें अब
- 491 लीटर का बढ़ा हुआ बूट स्पेस
- रियर सीट्स में मसाजिंग फंक्शन (सेगमेंट में पहली बार)
- 26.03 सेमी का फुली डिजिटल और कस्टमाइजेबल कॉकपिट
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट
जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
Kylaq का नया Classic+ वेरिएंट लॉन्च
Skoda ने अपनी दूसरी SUV Skoda Kylaq के लिए भी नया Classic+ वेरिएंट पेश किया है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगा और बेस वेरिएंट से ऊपर पोजिशन किया गया है।
इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक वाइपर्स और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ ही Signature और Signature+ वेरिएंट्स को भी नए एडवांस फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। अब Kylaq को कुल 6 वेरिएंट और 11 प्राइस पॉइंट पर खरीदा जा सकेगा।
जल्द आएगी Skoda Kodiaq RS और Octavia vRS
Skoda ने यह भी कन्फर्म किया है कि उसकी फ्लैगशिप SUV Skoda Kodiaq RS को भारतीय बाजार में इसी साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने Skoda Octavia vRS के नए शिपमेंट की भी जानकारी दी है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था।
Skoda ने Kushaq Facelift और Kylaq के नए वेरिएंट्स के जरिए भारतीय ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स और प्रीमियम एक्सपीरियंस देने की कोशिश की है। वहीं Kodiaq RS और Octavia vRS की वापसी से ब्रांड की स्पोर्टी और परफॉर्मेंस इमेज को भी मजबूती मिलने वाली है।









