मौसम बिहार चुनाव बिहार क्रिकेट स्पोर्ट्स बिजनेस अन्य

Bihar Chunav 2025: क्या खेसारी के लिए छपरा में प्रचार करेंगे पवन सिंह? ‘नचनिया’ बयान पर दिया बड़ा जवाब!

On: नवम्बर 1, 2025 10:36 पूर्वाह्न
Follow Us:
pawan singh on khesari lal nachaniya statement

Bihar Chunav 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गर्म हो चुका है। इस बार सियासी मैदान में नेता ही नहीं, बल्कि कई भोजपुरी सितारे भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पवन सिंह बोले – “खेसारी लाल के लिए शुभकामनाएं, खुश रहें, मस्त रहें”

एक मीडिया बातचीत में पवन सिंह ने कहा,

“मेरे लिए रिश्ता भी मायने रखता है और पार्टी का आदेश सर्वोपरि है। मुझे जो आदेश मिलेगा, मैं उसे टाल नहीं सकता। लेकिन मेरी ओर से उनके (खेसारी लाल यादव) लिए शुभकामनाएं हैं — खुश रहें, मस्त रहें।”

पवन सिंह के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
गौरतलब है कि पवन सिंह हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए हैं और उन्हें पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल किया है।

पवन सिंह बनेंगे बीजेपी के स्टार प्रचारक

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अब बीजेपी के चेहरे के रूप में बिहार चुनाव में नजर आने वाले हैं। बीजेपी ने उन्हें अपने स्टार प्रचारकों में जगह दी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे किन उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हैं, खासकर तब जब खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर मैदान में हैं।

‘नचनिया’ विवाद पर पवन सिंह की सफाई

मीडिया ने जब उनसे ‘नचनिया’ शब्द को लेकर सवाल किया — जिसे खेसारी लाल यादव पर कहा गया था — तो पवन सिंह ने बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया।

उन्होंने कहा,

“भोजपुरी या हिंदी भाषा ऐसी है जिसमें हर शब्द का डबल मीनिंग निकल सकता है। अगर किसी का जुबान फिसल गया और उसने ‘नचनिया’ कहा, तो उस पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। भगवान शंकर ने भी नृत्य किया था, तो क्या उन्हें भी ऐसा कहेंगे?”

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सम्राट चौधरी और खेसारी लाल के बीच बयानबाजी

कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल यादव पर तंज कसते हुए उन्हें “नाचने वाला” कहा था।
इसके जवाब में खेसारी लाल ने पलटवार करते हुए कहा था कि,

“पहले सम्राट चौधरी अपने घर में देखें कि उनकी पार्टी ने चार ‘नचनिया’ को टिकट क्यों दिया है।”

अब इस पूरे विवाद पर पवन सिंह के बयान ने राजनीतिक माहौल को और दिलचस्प बना दिया है।

बिहार चुनाव में इस बार नेताओं के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी बड़ा रोल निभाने जा रहे हैं। जहां एक ओर पवन सिंह बीजेपी के प्रचारक के रूप में सक्रिय हैं, वहीं खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। दोनों सितारों के बीच यह राजनीतिक जंग बिहार की जनता के लिए काफी रोचक साबित हो सकती है।

Leave a Comment