Bihar Weather: बिहार का मौसम एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) पटना ने राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों और दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में आज बिगड़ सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार शाम तक लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजधानी पटना में भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) August 31, 2025
अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान
आईएमडी ने बताया है कि आने वाले 24 घंटों में गोपालगंज और सीवान में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, पटना, सारण, बेगूसराय, गया, औरंगाबाद और बक्सर समेत आसपास के जिलों में बिजली गिरने और आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/srszDxablG
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) August 31, 2025
कल का मौसम कैसा रहेगा?
सोमवार से अगले 24 घंटों तक मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर और सारण जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है। इन इलाकों के लिए भी येलो अलर्ट लागू रहेगा।
Also Read: बिहार सरकार की डबल खुशी! महिलाओं को 10 हजार, पुरुषों को भी मिलेगा बड़ा लाभ












